EC का भाजपा को झटका, ठाकुर और वर्मा को हटाओ स्टार प्रचारकों की सूची से

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (13:27 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा के नेता प्रवेश वर्मा के विवादित बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने बुधवार को भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। 
 
चुनाव आयोग ने भाजपा को अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को अपने स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अन्यथा चुनाव आयोग पार्टी को नोटिस भी जारी कर सकता है। 
ALSO READ: दिल्ली चुनाव : सोशल मीडिया पर रोचक जंग, केजरी वॉल टूटेगी कैसे...
उल्लेखनीय है कि ‍ठाकुर ने दिल्ली की एक चुनावी सभा में भड़काऊ बयानबाजी करते हुए कहा कि देश के गद्दारों को गोली मारो। 
 
इसके साथ ही मादीपुर की एक सभा में प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल जैसे नटवरलाल...केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी बारिश के बीच उधमपुर से पठानकोट के बीच ट्रेन सेवाएं स्थगित

मेलानिया ट्रंप का पुतिन को पत्र, बच्चों को लेकर क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, महिला के रोने मात्र से दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं

एल्विश यादव के घर फायरिंग, बाइक पर आए बदमाशों ने चलाई गोलियां

कठुआ से मंडी तक बादलों ने मचाई तबाही, जानिए देशभर में मौसम का हाल?

अगला लेख