यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

अरविंद केजरीवाल यमुना के जल में जहर मिलाए जाने संबंधी अपने बयान को लेकर जारी नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (12:49 IST)
arvind Kejriwal at EC office : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल यमुना के जल में जहर मिलाए जाने संबंधी अपने बयान को लेकर जारी नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार को यहां निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे। केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान भी मौजूद थे।
 
आयोग के कार्यालय जाने से पहले केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि दूसरे नोटिस में इस्तेमाल की गई भाषा से संकेत मिलता है कि आयोग पहले ही अपनी कार्रवाई तय कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग आप को उसकी आवाज उठाने के लिए निशाना बनाकर संदेशवाहक को निशाना बना रहा है।
 
केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आप को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश है ताकि अत्यधिक अमोनिया वाले जहरीले पानी के कारण आधी दिल्ली को प्यासा रखा जा सके।
<

दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम सबका संघर्ष रंग लाया। दिल्ली में जो ज़हरीला पानी भेजा जा रहा था, वो अब बंद हो गया। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 ppm से घटकर 2 ppm हो गई है। अगर हम आवाज़ नहीं उठाते और संघर्ष नहीं करते, तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं… pic.twitter.com/9tNzvvr0zb

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 31, 2025 >
आप प्रमुख ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि हमारा संघर्ष सफल रहा है और यमुना में अमोनिया का स्तर जो 26-27 जनवरी से 7 पीपीएम था, अब घटकर 2.1 पीपीएम हो गया है। उन्होंने आयोग से मुलाकात के लिए समय नहीं मांगा, लेकिन वह वहां जा रहे हैं।
 
केजरीवाल ने गुरुवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है।
 
आयोग ने उन्हें दो नोटिस जारी कर उनके इस आरोप पर जवाब मांगा है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में "नरसंहार" की कोशिश के तहत यमुना के पानी में जहर मिलाया है। शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने के लिए खड़े किए गए कृत्रिम जल संकट से दिल्ली को बचाया, लेकिन आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया।
 
नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केजरीवाल से सुबह 11 बजे तक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाने के लिए इंजीनियरों, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण साझा करने को कहा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन