यमुना के जहरीले पानी पर बवाल, CM आतिशी ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (15:59 IST)
Yamuna water : दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में बेहद जहरीले अमोनिया के स्तर पर फिर चिंता जताई है। निर्वाचन आयोग को लिखे एक नए पत्र में आतिशी ने इस बात पर जोर दिया कि अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के पानी का न तो शोधन किया जा सकता है और न ही उसे शहर के निवासियों को दिया जा सकता है क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना अधिक है। इस तरह का स्तर मानव शरीर के लिए बेहद जहरीला है। मैंने एक बार फिर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल मुलाकात के लिए समय भी मांगा है।
 
 
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, अगर यह पानी दिल्लीवासियों ने पी लिया तो कई लोगों की जान चली जाएगी। क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों की सामूहिक हत्या करना चाहती है लेकिन आप ऐसा नहीं होने देगी।
 
हालांकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा शिंदे ने केजरीवाल के दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत और गुमराह करने वाला करार दिया। दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे पत्र में शिंदे ने ऐसे बयान देने से बचने की जरूरत पर जोर दिया, जिससे अंतरराज्यीय संबंधों और जनता के विश्वास को नुकसान पहुंच सकता है।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया। सैनी ने कहा कि आप सरकार की अपनी कमियों के लिए दूसरों को दोषी ठहराने की आदत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए या मानहानि के मुकदमे का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं। वे नदी में जहर क्यों मिलाएंगे?
 
बहरहाल यमुना के पानी की गुणवत्ता का मुद्दा विवाद का एक प्रमुख विषय बन गया है क्योंकि दिल्ली के कुछ इलाकों में डीजेबी संयंत्र की शोधन क्षमता कम होने के कारण पानी की दिक्कत हो रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होंगे और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान तो JDU में मची हलचल

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

बिहार में 'वोटबंदी' का बवाल : चुनाव आयोग का SIR क्या है और क्यों गरमाई है सियासत?

राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा