आप की महिला सम्मान योजना के खिलाफ एलजी से शिकायत

आतिशी और केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Webdunia
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (16:23 IST)
Mahila Samman Yojana: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने गुरुवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से आम आदमी पार्टी (आप) की 'महिला सम्मान' योजना (Mahila Samman Yojana) की शिकायत करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
 
दीक्षित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आप के कार्यकर्ता महिलाओं से एक ऐसी योजना के लिए फॉर्म भरवाकर उनके फोन नंबर और पते जुटा रहे हैं, जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है।
 
दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में 'महिला सम्मान योजना' पहले से ही लागू है, जो सच नहीं है।
 
दीक्षित ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल कुछ भी वादा कर सकता है। अगर उन्होंने कहा होता कि वे चुनाव जीतने पर 2,100 रुपए देंगे, तो कोई मुद्दा नहीं था। लेकिन उन्होंने कहा कि 1,000 रुपए की योजना चल रही है और वे इसके तहत राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपए कर देंगे। वे आपसे (महिलाओं से) इस योजना के लिए फॉर्म भरवा रहे हैं।ALSO READ: क्या दिल्ली चुनाव से पहले आतिशी भी होगी गिरफ्‍तार, केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा?
 
दिल्ली सरकार के 2 विभागों ने बुधवार को कहा था कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है। विभागों ने कहा कि इस योजना के लिए जो जानकारी जुटाई जा रही है, वह धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं से फोन नंबर और पते एकत्र कर रहे हैं।
 
दीक्षित ने कहा कि अगर ये धोखाधड़ी का मामला है तो इसकी जांच होनी चाहिए और इस धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले 2 लोगों- आतिशी और केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सभी आप कार्यकर्ताओं को (सूचना एकत्र करने से) रोका जाना चाहिए और दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो।ALSO READ: केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली को 24 घंटे मिलेगा साफ पानी
 
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ आप की महिलाओं को 2,100 रुपए देने तथा बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने संबंधी योजनाओं से खुद को अलग कर लिया, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले नया विवाद खड़ा हो गया।ALSO READ: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर दिल्ली में बड़ा एक्शन, क्या बोलीं आतिशी?
 
दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि 'अस्तित्वहीन' योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें और कहा कि किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र करना 'धोखाधड़ी और अनधिकृत' है।
 
भाजपा ने भी बुधवार को केजरीवाल और आतिशी पर निशाना साधते हुए दोनों पर दिल्ली की महिलाओं एवं बुजुर्गों को ऐसी योजनाओं का लाभ देने का वादा करके उनके साथ 'राजनीतिक छल' करने का आरोप लगाया, जो कि अस्तित्व में ही नहीं हैं। पार्टी ने सत्तारूढ़ आप और आतिशी को योजना की अधिसूचना दिखाने की भी चुनौती दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन