दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 5 और उम्मीदवार घोषित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (00:28 IST)
Delhi assembly elections news : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 और उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले 4 अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नई दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया था। वह अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं।  
 
कांग्रेस उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं। पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी।
ALSO READ: Congress 4th List : दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया 16 उम्मीदवारों का ऐलान, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ मैदान में, देखें किसे कहां से मिला टिकट
इस महीने की शुरुआत में उसने एकमात्र उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया। गत 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।
ALSO READ: AAP-Congress की तनातनी में कूदे संजय राउत, बताया कौन है असली दुश्मन...
पार्टी ने दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नई दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया था। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन