चुनाव प्रचार कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, केजरीवाल की EC को चिट्ठी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (10:28 IST)
Delhi Elections : दिल्ली चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रचार के अंतिम चरण में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के साथ ही हमलावरों की गिरफ्‍तारी की भी मांग की।
 
आयोग को लिखे एक पत्र में केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ऐसे मामलों में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की। ALSO READ: Delhi Election : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में नई दिल्ली सीट पर आप कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की घटनाओं का हवाला दिया। शनिवार को रोहिणी इलाके में जनसभा के दौरान आप के विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला हुआ था। घटना उस समय हुई जब रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 के ‘पॉकेट एच’ के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे।
 
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने की कोशिश की। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, मतगणना 8 फरवरी को होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा