Hanuman Chalisa

Delhi Violence : केजरीवाल के बयान से क्या बढ़ेगी ताहिर हुसैन की मुश्किलें...

Webdunia
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (18:45 IST)
Kejriwal
नई दिल्ली। दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी दंगाई, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए।
 
केजरीवाल इतने पर ही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि यदि दंगों में शामिल लोगों का संबंध आम आदमी पार्टी से पाया जाता है तो उन्हें दोगुनी सजा दीजिए। केजरीवाल के इस बयान से ताहिर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। पुलिस ने उनके मकान को सिल कर दिया है। मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई। 
 
उल्लेखनीय है कि AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों ने ताहिर हुसैन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
 
ताहिर पर आरोप लगाया गया है कि 25 जनवरी उनके चांदबाग के घर से दंगाइयों ने लोगों पर पेट्रोल बम फेंके थे और पथराव किया था। हालांकि ताहिर लगातार इससे मना कर रहे हैं, लेकिन अब एक वीडियो ट्विटर पर चलाया जा रहा है जिसे ताहिर का घर बताया जा रहा है। इस वीडियो में छत पर पत्थर और पेट्रोल बम दिखाई दे रहे हैं।
 
इस बीच, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्‍विटर पर नया वीडियो पोस्ट किया है। कपिल मिश्रा ने लिखा है कि यह वीडियो देखिए। ताहिर हुसैन के घर से नाले में अंकित शर्मा की लाश फेंकने का वीडियो। ऐसी 3 लाशें इस नाले से निकल चुकी हैं।

मुआवजे का ऐलान : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी घायल निजी अस्पताल में उपचार कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।
 
मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगजनी में नष्ट हुए आवश्यक दस्तावेज फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख