Hanuman Chalisa

Delhi violence: 10 मुस्‍लिम परिवारों को बचाकर हिंदुओं ने दो दिन घर में रखा, खाना खिलाया, सुरक्षा घेरे में पहुंचाया घर तक

नवीन रांगियाल
24 और 25 फरवरी की रात जब दिल्‍ली चारों तरफ से जल रही थी, दंगाई एक दूसरे के खून के प्‍यासे होकर कत्‍ल ए आम कर रहे थे। चारों तरफ चीख-पुकार थी, ठीक इसी दौरान दिल्‍ली की एक गली में हिंदू-मुस्‍लिम एकता और सौहार्द की इबारत लिखी जा रही थी।

करीब 10 मुस्‍लिम परिवारों को हिंदू परिवार ने न सिर्फ रहने के लिए घर में पनाह दी, खाना खिलाया, बल्‍कि दंगाइयों से बचाने के लिए मानव चेन बनाकर उन्‍हें सुरक्षित अपने घरों तक पहुंचाया।

सौहार्द की यह कहानी उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली की है। यहां रहने वाली मुस्‍लिम महिला तब्‍बसूम ने मीडिया को यह सकारात्‍मक कहानी बताई। शुक्रवार को वे अपने रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचीं थी। तबस्सुम ने बताया कि उनकी गली में 10 मुस्‍लिम परिवार रहते हैं, जब सैकड़ों लोगों की भीड़ ने गली में हमला किया तो 10 मुस्‍लिम परिवारों के सदस्‍य वहां बुरी तरह से फंस गए। इसके पहले की दंगाई उनकी जान ले लेते, वहां रहने वाले हिंदू परिवारों के सदस्‍यों ने उन्‍हें तुरंत सक्रिय होकर भीड़ से बचाकर निकाला।

रात भर चल रही गोलीबारी और हंगामों की आवाज के बीच ये सभी मुस्‍लिम सदस्‍य अपने घर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में हिंदुओं ने दो दिनों तक सभी मुस्‍लिमों को अपने घर में पनाह दी। उनके लिए खाना बनाया और खिलाया। इतना ही नहीं, कोई दंगाई घर में न घुसकर उन पर हमला न कर दे, इस वजह से रातभर हिंदू सदस्‍यों ने घर के बाहर और छत पर पहरा दिया।

दो दिन बाद भी जब माहौल ठीक नहीं हुआ तो मुस्‍लिमों को उनके रिश्‍तेदारों के घर तक भेजने के लिए हिंदुओं ने मानव चेन बनाई और उसकी मदद से उन्‍हें सुरक्षित उनके रिश्‍तेदारों के घर भिजवाया।

हिंदू मुस्‍लिम भाईचारे की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तब्‍बसूम एक वीडियो में यह पूरी कहानी बता रही है। नवभारत टाइम्‍स हिंदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख