Dharma Sangrah

कुबेर कौन हैं? धनतेरस पर क्यों पूजे जाते हैं?

Webdunia
कुबेर कौन हैं, इसके संबंध में प्रचलित है कि उनके तीन पैर और आठ दांत हैं। अपनी कुरूपता के लिए कुबेर (Kuber) अति प्रसिद्ध हैं। उनकी जो मूर्तियां पाई जाती हैं, वे भी अधिकतर स्थूल और बेडौल हैं। 'शतपथ ब्राह्मण' में तो इन्हें राक्षस ही कहा गया है। इन सभी बातों से स्पष्ट है कि धनपति होने पर भी कुबेर का व्यक्तित्व और चरित्र आकर्षक नहीं था। 
 
कुबेर रावण के ही कुल-गौत्र के कहे गए हैं। कुबेर को राक्षस के अतिरिक्त यक्ष भी कहा गया है। यक्ष धन का रक्षक ही होता है, उसे भोगता नहीं। कुबेर का जो दिक्पाल रूप है, वह भी उनके रक्षक और प्रहरी रूप को ही स्पष्ट करता है। पुराने मंदिरों के बाहह्य भागों में कुबेर की मूर्तियां पाए जाने का रहस्य भी यही है कि वे मंदिरों के धन के रक्षक के रूप में कल्पित और स्वीकृत हैं। 
 
इतना ही नहीं कुबेर के संबंध में लोकमानस में एक जनश्रुति प्रचलित है। जिसके अनुसार कहा जाता है कि पूर्वजन्म में कुबेर चोर थे। चोर भी ऐसे कि देव मंदिरों में चोरी करने से भी बाज न आते थे। 
 
एक बार चोरी करने के लिए एक शिव मंदिर में घुसे। तब मंदिरों में बहुत माल-खजाना रहता था। उसे ढूंढने-पाने के लिए कुबेर ने दीपक जलाया लेकिन हवा के झोंके से दीपक बुझ गया। कुबेर ने फिर दीपक जलाया, फिर वह बुझ गया। जब यह क्रम कई बार चला, तो भोले-भाले और औघड़दानी शंकर ने इसे अपनी दीपाराधना समझ लिया और प्रसन्न होकर अगले जन्म में कुबेर को धनपति होने का आशीष दे दिया। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस (Dhanteras) के दिन धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा होती है। साथ ही भगवान धनवंतरी (Lord Dhanvantari) तथा यमदेव (Yam Puja) की पूजा भी की जाती है। कुबेर आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं इसीलिए धनतेरस पर उनकी पूजा का प्रचलन है। भवन के उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास होने के कारण धनतेरस के दिन यदि इस दिशा को वास्तु के अनुरूप रखकर कुबेर की पूजा की जाए तो आप अथाह धन-संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। 
 
इसीलिए धनतेरस के दिन पृथ्वी की समस्त धन-दौलत, संपत्ति, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य के स्वामी कुबेर के लिए सायंकाल में तेरह दीप समर्पित करने की मान्यता है। धनतेरस के दिन कुबेर से मनचाही समृद्धि पाने का यह रामबाण उपाय है। कुबेर भूगर्भ के स्वामी हैं तथा कुबेर की पूजा से मनुष्य की आंतरिक ऊर्जा जागृत होती है और धन अर्जन का मार्ग प्रशस्त होता है। 
 
अत: विशेष तौर पर धनतेरस के दिन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करके तथा निम्न मंत्र का 13 बार का जाप करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 
 
कुबेर मंत्र : ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि में देहि दापय दापय स्वाहा।’

kuber puja 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 फरवरी, 2026)

20 February Birthday: आपको 20 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा

Holashtak 2026: 24 फरवरी से प्रारंभ होंगे 'होलाष्टक', शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

अगला लेख