suvichar

धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदते हैं, कौनसी एवं कितनी खरीदना चाहिए?

Webdunia
Dhanteras jhadu puja:10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन धन तेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, खड़ा धनिया के साथ ही झाड़ू खरीदने का रिवाज भी है। इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन यह झाड़ू क्यों खरीते हैं, कौनसी झाड़ू खरीदना चाहिए और कितनी झाड़ू खरीदना चाहिए? झाड़ू खरीदना कब माना जाता है शुभ?
 
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू | Dhanteras par jhadu kyon kharide hai:
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
 
धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदे | dhanteras par kon si jhadu kharide: 
धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
 
धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए | Dhanteras par kitni jhadu kharidna chahie:
धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।
 
धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें | Dhanteras par jhadu ki puja kaise karen:
शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदना चाहिए | dhanteras par jhadu kab kharide:
शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदना चाहिए। इसके लिए अभिजीत मुहूर्त या विजयी मुहूर्त को जानें। यदि आप चाहें तो शुभ, लाभ और अमृत का चौघड़िया देखकर भी झाड़ू खरीद सकते हैं।

Dhanteras Muhurat 2023

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

अगला लेख