Biodata Maker

दिवाली पर मां लक्ष्मी के 9 शक्तिशाली मंत्र देंगे मनचाही समृद्धि

पं. उमेश दीक्षित
दीपावली के पर्व पर लक्ष्‍मीजी के मंत्र श्रद्धा‍-विश्वास के साथ कमल गट्टे की माला से करना चाहिए। मनचाही समृद्धि और धन-धान्य की श्रीवृद्धि के लिए प्रस्तुत है 9 शक्तिशाली मंत्र ..... 
 
(1) एकाक्षरी मंत्र 'श्रीं', इसका जप कर 1008 माला घी से हवन करें अथवा 51 माला रात्रि में जप कर हवन करें। 
 
(2) 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:'। 
 
(3) 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' 
 
(4) 'ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।'
 
(5) 'ॐ ऐं क्लीं सौ:।'
 
(6) 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।'
 
(7) 'ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।'
 
(8) 'ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।'
 
(9) 'ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।'
 
उपरोक्त मंत्रों का जप यथाशक्ति पूजन करते हुए करें।
 
मुख्य मंत्र बोलते हुए इस प्रकार पूजन आरंभ करें, जैसे 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: आवाह्यामि नम:।'
 
आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, मधुपर्क स्नान, दुग्ध, दही, मधु, घृत, शर्करा स्नान, पंचामृत स्नान, शुद्ध जल स्नान, वस्त्र, उपवस्त्र, सुगंध, चंदन आदि, कुंकुं, हरिद्रा, सिन्दूर, अक्षत, पुष्प, पुष्प माला, धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बुल, दक्षिणा द्रव्य, आरती, मंत्र पुष्पांजलि, प्रदक्षिणा, नमस्कार तथा क्षमा-प्रार्थना मुख्य हैं। 64 उपचार भी होते हैं, वे यथाशक्ति करें।
 
पूजन में कमल गट्टे, नागकेसर, कमल पुष्प, खीर इत्यादि का प्रयोग करें। यदि देवी की प्रतिमा या धातु का यंत्र हो तो 'श्री सूक्त' से अभिषेक करें। दूसरे दिन सुबह देवी का विसर्जन कर जो वस्तुएं खराब न हों, उन्हें लाल वस्त्र में पोटली में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दें तथा यंत्रादि पूजन में रखें। नित्य 1 माला मंत्र की करें। ऐश्वर्य प्राप्ति होती रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब तक होगा समाप्त, इसके बाद करें ये 3 कार्य

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए विशेष मंत्र

अगला लेख