दि‍वाली पर कविता : मन से मन का दीप जलाओ

डॉ मधु त्रिवेदी
मन से मन का दीप जलाओ
जगमग-जगमग दि‍वाली मनाओ
 
धनियों के घर बंदनवार सजती
निर्धन के घर लक्ष्मी न ठहरती
मन से मन का दीप जलाओ 
घृणा-द्वेष को मिल दूर भगाओ
 
घर-घर जगमग दीप जलते 
नफरत के तम फिर भी न छंटते 
जगमग-जगमग मनती दिवाली
गरीबों की दिखती है चौखट खाली
 
खूब धूम धड़काके पटाखे चटखते
आकाश में जा ऊपर राकेट फूटते
काहे की कैसी मन पाए दिवाली
अंटी हो जिसकी पैसे से खाली
गरीब की कैसे मनेगी दीवाली
खाने को जब हो कवल रोटी खाली
दीप अपनी बोली खुद लगाते 
गरीबी से हमेशा दूर भाग जाते
 
अमीरों की दहलीज सजाते 
फिर कैसे मना पाए गरीब दि‍वाली
दीपक भी जा बैठे हैं बहुमंजिलों पर 
वहीं झिलमिलाती हैं रोशनियां
 
पटाखे पहचानने लगे हैं धनवानों को
वही फूटा करती आतिशबाजियां 
यदि एक निर्धन का भर दे जो पेट 
सबसे अच्छी मनती उसकी दि‍वाली
 
हजारों दीप जगमगा जाएंगे जग में 
भूखे नंगों को यदि रोटी वस्त्र मिलेंगे
दुआओं से सारे जहां को महकाएंगे 
आत्मा को नव आलोक से भर देगें
 
फुटपाथों पर पड़े रोज ही सड़ते हैं 
सजाते जिंदगी की वलियां रोज है
कौन-सा दीप हो जाए गुम न पता 
दिन होने पर सोच विवश हो जाते
Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 5 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

अगला लेख