Hanuman Chalisa

क्या आपकी भी आंख फड़कती है? जानिए आंख फड़कने के 5 कारण

Webdunia
* आंख फड़कती है इन 5 हेल्थ कारणों से, जरूर जानें...
 
अगर आंख फड़कने का मतलब आपको भी यही लगता है कि यह किसी शुभ या अशुभ बात की निशानी है, तो आप गलत हो सकते हैं। जी हां, आंख फड़कने का कारण आपकी सेहत भी हो सकती है। जानिए सेहत के यह 5 कारण, जो आंख फड़कने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। तो अब अगर आपकी आंख फड़क रही हो, तो इन कारणों पर भी एक बार जरूर विचार करें - 
 
1 आंखों की समस्या - आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बलने वाला हो।
 
2 तनाव - तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।
 
3 थकान - अत्यधिक थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है।
 
4 सूखापन - आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।
 
5 पोषण - शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलवा अत्यधिक कैफीन का शराब का सेवन र्भी इस समस्या को जन्म देता है।

ALSO READ: कुदरत का खूबसूरत तोहफा है आंखें, आजमाएं ये उपाय...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख