Dharma Sangrah

क्या आप खाली पेट निकलते हैं घर से, तो जानें 5 नुकसान

Webdunia
अगर आप भी घर से बाहर बिना कुछ खाएं-पिएं निकलते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसा इसीलिए भी होता हैं, क्योंकि अक्सर काम की भागदौड़ में बिना कुछ खाएं ही घर से निकल जाते है और इसके बाद बहुत जोर से भूख लगने लगती है। तब हमें कई सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आइए जानते हैं खाली पेट रहने के 5 नुकसान- 
 
1. जी घबराना- कुछ लोग होते हैं जिन्हें भूख बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। जल्दबाजी में वे बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं। कभी अचानक से भूख लगने लग जाती है। कुछ नहीं खाने पर जी घबराने लगता है, तो कभी उपकियां भी आने लगती हैं। इसलिए हमेशा कुछ खाकर ही घर से निकलें।  
 
2. बेहोशी आना- आपने भी देखा होगा कई बार लोग खड़े-खड़े ही बेहोश हो जाते हैं क्योंकि खाली पेट गर्मी रहने से कमजोरी आ जाती है। ऐसे में शरीर को सही मानक में फाइबर और कार्ब्स की भी जरूरत होती है।
 
3. लो ब्‍लड प्रेशर- खाली पेट बाहर जाने से आपका बीपी भी कम हो सकता है। कई लोग पानी पी कर अपनी भूख मिटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन शरीर को पानी के साथ कैलोरीज की भी जरूरत होती है। ऐसे में सिर्फ पानी से अपनी भूख नहीं मिटाएं।
 
4. लू लगना- कभी जरूरी काम से बाहर जाने पर सोचते हैं कि थोड़ी देर में आकर खा लेंगे। लेकिन घर आने तक उसका असर उल्टा हो जाता है। जी हां, खाली पेट दिन में बाहर निकलने से आपको लू भी लग सकती है। लू लगने से ही लोगों की जान भी चली जाती है।
 
5. एसिडिटी- जी हां, बहुत अधिक देर तक भूखे पेट रहने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। समस्या अधिक होने पर हार्ट पर भी असर होने लगता है। इसलिए घर से हमेशा कुछ खाकर ही जाना चाहिए, ताकि भूख लगने पर कहीं भटकना नहीं पड़ें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: तेजी से हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 8 फ्रूट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

Valentines Day Wishes: वेलेंटाइन डे पर भेजें ये 10 सबसे खास प्यारभरे शुभकामना संदेश

वेलेंटाइन डे स्पेशल: अपने जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाएं, पढ़ें 10 रोमांटिक फेंगशुई टिप्स

Valentine Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

अगला लेख