Festival Posters

भूख लगने पर महसूस हों ये 5 लक्षण, तो आपको हो सकती है ये बीमारी

Webdunia
भूख के यह 5 प्रकार बताते हैं, बीमारी के लक्षण 
 
भूख हम सभी करे लगती है और यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता है। लेकिन भूख का भी प्रकार होता है। एक भूख वह, जो ऊर्जा यानि कुछ भी खाने के लिए प्रेरित करती है और एक भूख वह, जो बार-बार लगती है और किसी विशेष स्वाद या चीज के लिए होती है, उसे खाकर ही आपको संतुष्ट‍ि मिलती है। आपको जिस चीज की भूख लगती  है, वह आपके स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा करती है। जानिए अपनी भूख के प्रकार से अपनी हेल्थ - 
 
1 अगर आपको कोई विशेष चीज बार-बार खाने का मन करता है और हर बार भूख लगने पर आपको वही चीज चाहिए, तो आपके शरीर में पोषण की कमी है, अत: आपको डॉक्टर व डाइटीशियन से सलाह लेना चाहिए।  
 
2 अगर आपको अधिक भूख लगती है और इसके साथ सिरदर्द भी होता है तो आप माइग्रेन के पहले चरण में हो सकते हैं। इस स्थिति में खासतौर से चॉकलेट खाने का मन ज्यादा होता है।
 
3 अगर आपको भूख की जगह बार-बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है तो यह आपके ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव को दर्शाता है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।
 
4 चिप्स या इस तरह की तली हुई नमकीन चीजों की भूख और बार-बार इन्हें खाने का मन करना डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। शरीर में द्रव्य और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ने पर यह स्थिति बनती है। नींद पूरी न होना भी इसका कारण है।
 
5 अगर आपको बार-बार ठंडी चीजें खाने का मन करता है या आजकल आप बर्फ खाने का शौक रखते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

सम्बंधित जानकारी

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख