Health tips : गर्मी में इन 4 बीमारियों का रहता है अधिक खतरा, जानिए क्या हैं

Webdunia
गर्मी का मौसम कई लोगों को बेहद पसंद होता है। इस मौसम आपको ठंडा-ठंडा खाने को मिलता है। एसी या कूलर की ठंडी हवा में एकदम ताजगी महसूस होती है। लेकिन क्या आप जानते यह गर्मी का मौसम जितना मजा देता है उतनी ही बीमारियों का अंबार साथ लेकर आता है। 
 
जी हां, गर्मी के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी जान भी ले सकती है। तो आइए जानते हैं इस मौसम में किस तरह की बीमारियां हो सकती है- 
 
1. गर्मी के मौसम में आपको हीट स्ट्रोक यानि लू लगने की समस्या हो सकती है। दिनभर धूप में अधिक घूमने से भी लू लग सकती है। इसमें आपको कमजोरी, सिरदर्द, बुखार, पाचनतंत्र बिगड़ जाना जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
 
2. कई लोग अक्सर ये सोच कर पानी नहीं पीते हैं कि उन्हें प्यास नहीं लग रही है। लेकिन ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करें। जी हां, शरीर में डीहाईड्रेशन की कमी से आपको कुछ भी हो सकता है। स्थिति बिगड़ने पर ग्लूकोज की बॉटल चढ़ाना पड़ सकती है। इसलिए ध्यान रहे प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहें। दिन में एक बार ग्लूकोज का पानी भी पी लें। 
 
3. फूड प्वॉजनिंग की समस्या गर्मी में सबसे अधिक और सबसे जल्दी होती है। इसलिए कभी देर रात में खाना नहीं खाएं। कभी भी रात का भोजन सुबह नहीं करें, बाहर का खाने से परहेज करें। अस्वस्थ्य लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
 
4. गर्मी में सनबर्न की समस्या से आपकी स्किन जल जाती है। लाल रेशेज पड़ने लगते हैं। इसलिए आप सन स्क्रिन क्रीम लगाकर निकलें या हाथ और मुंह कंवर करके निकलें। जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। 

ALSO READ: Skin Care Tips: बिना क्रीम के चेहरे का कैसे रखें ख्याल, जानिए 3 खास टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

घर का खाना भी बना सकता है आपको बीमार, न करें ये 5 गलतियां

आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी

रोज करें गोमुखासन का अभ्यास, शरीर को मिलेंगे ये 10 गजब के फायदे

जमीन पर बैठने का ये है सही तरीका, न करें ये 3 गलतियां वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, जानें उनकी कहानी

बदलती जीवनशैली की वजह से युवाओं में बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्या, जानिए क्या हैं कारण

कौन से लक्षण कंसीव करने के तुरंत बाद ही दिखने लगते हैं? क्या आपको भी महसूस हो रहे हैं ये लक्षण?

गर्मी में चिलचिलाती धूप से हो गया है सनबर्न तो आजमाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

अगला लेख