rashifal-2026

विश्‍व रेड क्रॉस दिवस आज, जानें महत्व और 2024 की थीम के बारे में

WD Feature Desk
बुधवार, 8 मई 2024 (13:32 IST)
World Red Cross Day 
 
HIGHLIGHTS
 
• विश्‍व रेड क्रॉस 08 मई को।
• विश्व रेड क्रॉस दिवस 2024 की थीम जानें। 
• क्यों जरूरी हैं अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस। 

ALSO READ: 08 मई : अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस, जानें 5 खास बातें
 
Aaj Worlds Red Day : प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे मनाया जाता है। आज की विकट परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था पूरे विश्व की जरूरत बन गई है, जो आपदा के समय भरोसेमंद दोस्त की तरह मदद का हाथ बढ़ाती है। 
 
यह दिन सभी के लिए बहुत महत्व रखता हैं, क्योंकि आज बढ़ते वैश्वीकरण के जमाने में तेल और परमाणु हथियारों पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए युद्ध की बढ़ती आशंका और समय-समय पर भूकंप, प्राकृतिक तूफान और इसी तरह की अन्य अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं के समय पेश आने वाले मुश्किल हालात से निपटने में 'अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस' जैसी संस्था का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है।

यह संस्था लोगों को रक्तदान की प्रेरणा देती है, ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। यह संस्था स्वयं शिविर लगाकर हर साल बड़ी मात्रा में रक्त एकत्र करती है, ताकि जरूरत के समय किसी प्रकार की कमी न रहे।
 
वर्तमान समय में दुनिया में युद्ध के तरीकों और कारणों में बड़ा अंतर आ चुका है। अत: अब युद्ध के दौरान सैनिकों की सहायता तथा प्राकृतिक या मानवीय आपदाओं के शिकार लोगों को राहत एवं मदद पहुंचाने में भी रेडक्रॉस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
 
इसमें भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक स्वयंसेवी राहत संस्था है, जो पूरे देश में सात सौ से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, आपदा और आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों तथा समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। देश के विभिन्न भागों में यह संस्था बहुत ही सफलता के साथ कार्य कर रही है। इसमें शामिल होने वाले कर्मठ स्वयंसेवकों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है।
 
आइए जानते हैं विश्व रेड क्रॉस दिवस 2024 की थीम क्या है- World Red Cross Day Theme 2024
 
आपको बता दें कि हर साल, विश्व रेड क्रॉस दिवस की एक खास थीम होती है। वर्ष 2024 में विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 2024 की थीम- 'मैं खुशी के साथ देता हूं, और जो खुशी मैं देता हूं वह एक इनाम है' (I give with joy, and the joy I give is a reward) रखी गई है। यह थीम हमें मानवीय कार्यों में लगे रहने और सभी को शांति के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करती है तथा इसका उद्देश्य रेड क्रॉस के मिशन का समर्थन करने से जीवन में आने वाले खुशियों और पुरस्कार पर फोकस डालना भी माना जा सकता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: World Thalassaemia Day: थैलेसीमिया क्या है, जानें इतिहास, तथ्य, लक्षण और उपचार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

winter drinks: सर्दी जुकाम से बचने के लिए पिएं 3 में से एक पेय

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Cold weather Tips: ठंड में रखें सेहत का ध्यान, आजमाएं ये 5 नुस्‍खे

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध

वसंत पंचमी पर मां शारदे की आराधना के दोहे

Republic Day Recipes 2026: इस गणतंत्र दिवस घर पर बनाएं ये 'तिरंगा' रेसिपी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ!

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

अगला लेख