Happy Doctor's Day 2021 : मोर्चे पर योद्धा... कोरोना की हार पक्की!

सुरभि भटेवरा
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (09:21 IST)
Happy Doctor's Day

कोरोना से लड़ना है तो योद्धा की भूमिका बेहद अहम हो जाती है वो योद्धा जो दिन रात इस बाीमारी से बचाने के लिए जी जान से जुटे हुए है। जब इस बीमारी से हर आदमी दूर भाग रहा है लेकिन वह योद्धा ही है जो सभी की जान बचा रहे हैं....वह है असली कर्मवीर डॉक्टर...जी हां, नेशनल डॉक्टर्स डे 2021 यह इस साल बहुत अधिक खास है। इससे पहले कभी डॉक्टर की कीमत को शायद ही किसी ने पहचाना होगा।

कोरोना वायरस 
अदृश्य है, न उसका आकार है न पता, न उसकी शक्ति का कोई अनुमान पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया। इस वायरस का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लोगों की सांसे उपर नीचे हो गई लेकिन लोगों का मनोबल बढ़ाकर लड़ने का हौसला बढ़ाया। पूरी दुनिया को अपनी जद में लेने वाले वायरस से आज भी डॉक्टर्स लड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टर सेवा करते हुए काल के गाल में समा गए। इस वायरस से बचने के लिए 2 गज दूरी बनाना जरूरी है लेकिन.... डॉक्टर द्वारा लोगों का इलाज किया गया और अभी भी जारी है।

मौत को इतने करीब से देखने का साहस,
मौत के मुंह में हाथ डालकर जिंदगी बचाने का साहस,
मौत के सामने जाकर चुनौती देने का साहस कुछ ही कर्मवीर ऐसा कर सकते हैं।


महामारी के दौरान अलग - अलग माध्यम से कई तरह की अफवाहे भी उड़ी, गलत जानकारी फैलाई, लोगों के मन में डर बैठाया लेकिन डाॅक्टर्स की मदद से उन सभी गलत दावों और अफवाहों को खंगाल कर पुष्टि की। अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर डाॅक्टर्स ने ही पाठकों तक सहीं जानकारी पहुंचाने में मदद की।

निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कोरोना वॉरियर्स को आज वेबदुनिया की टीम और समूचा देश सलाम करता है....

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आसानी से नहीं हटती है लिक्विड लिपस्टिक? इन हैक्स की मदद से 1 मिनट में हो जाएगा काम

कीड़े लगने से सड़ने लगे हैं दांत? तो तुरंत ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

अगला लेख