Dussehra 2023: दशहरा पर शस्त्र पूजा कैसे करें, जानें शुभ मुहूर्त

Webdunia
Dussehra Puja 2023: दशहरा पर लोग अपने अपने कार्य के उपकरणों और वाहनों की पूजा करते हैं। जैसे, शस्त्र, आयुध, कलम, पोधी, किताब, औजार, हल आदि। जो व्यक्ति जिस भी औजार से काम करता है उसकी पूजा करते हैं। जैसे कोई नाई कैची और कंघी की पूजा करता है तो कोई सैनिक अपने हथियार की। आओ जानते हैं कि दशहरा पर शस्त्र पूजा कैसे करते हैं।
 
दशमी तिथि प्रारम्भ:- 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 से
दशमी तिथि समाप्त:- 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 तक।
दशहरा कब है- उदया तिथि के मान से दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
दशहरा के शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त : 11:42:40 से 12:27:43 तक।
विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त : 24 अक्टूबर मंगलवार 2023 को दोपहर 02:05 से 02:51 तक। 
अपराह्न पूजा का समय: 24 अक्टूबर मंगलवार 2023 को दोपहर 01:19 से 03:37 बजे तक। 
अबूझ मुहूर्त: शहरा के दिन को साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक मानते हैं, इसलिए पूरा दिन ही शुभ होता है।
दशहरा पर शस्त्र पूजा कैसे करें । How to perform Shastra Puja on Dussehra:
शस्त्र पूजा में सावधानी रखें:
  1. दशहरा पर्व के अवसर पर अपने शस्त्र को पूजने से पहले सावधानी बरतना न भूलें। 
  2. हथियार के प्रति जरा-सी लापरवाही बड़ी भूल साबित हो सकती है।
  3. घर में रखे अस्त्र-शस्त्र को अपने बच्चों एवं नाबालिगों की पहुंच से दूर रखें। घर में हथियार तक पहुंच किसी भी स्थिति में न हो।
  4. हथियार को खिलौना समझने की भूल करने वालों के दुर्घटना के शिकार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
  5. सबसे अहम यही है कि पूजा के दौरान बच्चों को हथियार न छूने दें और किसी भी तरह का प्रोत्साहन बच्चों को न मिले।
  6. हथियार खतरनाक होते हैं इसलिए इनकी साफ-सफाई में बेहद सावधानी की जरूरत होती है।
  7. 12 बोर और पिस्टल में सतर्कता रखनी पड़ती है। अपने-अपने घरों में जो भी हथियार साफ करें, बिलकुल संभलकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

अगला लेख