Dussehra : दशहरे के दिन करते हैं ये 10 प्रमुख कार्य

अनिरुद्ध जोशी
दशहरा मनाने का हर प्रांत में अलग-अलग प्रचलन हैं लेकिन सभी जगह कुछ कॉमन कार्य भी किए जाते हैं। ऐसी 10 कार्यों पर एक नजर।
 
1.दशहरे पर रामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।
2.भारत के हर शहर में दशहरा या रामलीला मैदान होता है, जहां मेला लगता है और रावण दहन होता है।
3.हर जगह दशहरा मिलन समारोह का आयोजन होता है। बासी दशहरा मिलन की परंपरा भी है।
4.इस दिन लोग अपनी-अपनी क्षमतानुसार सोना-चांदी, वाहन, कपड़े तथा बर्तनों की खरीददारी भी करते हैं।
5.दशहरे पर सुबह वाहन, शस्त्र, अपराजिता और शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है।
6.इस दिन नए वस्त्र एवं आभूषणों को धारण कर लोग रावण दहन देखने जाते हैं।
7.रावण दहन के बाद लोग एक-दूसरे के घर जाकर, गले मिलकर, चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।
8.दशहरे के दिन सभी स्वर्ण के प्रतीक शमी पत्तों को एक-दूसरे को बांटते हैं।
9.इस दिन बच्चों को 'दशहरी' देने का भी प्रचलन हैं। दशहरी के रूप में बच्चों को रुपए, वस्त्र या मिठाई देते हैं।
10.इस दिन खासतौर पर गिल्की के पकौड़े और गुलगुले (मीठे पकौड़े) बनाने का प्रचलन है। पकौड़े को भजिए भी कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे का नाम रखने की है तैयारी तो जानें क्या है बच्चे के नामकरण संस्कार की सही विधि

कन्याकुमारी का दर्शनीय स्थल, जानें क्या है विवेकानंद रॉक मेमोरियल

गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, जानें उनकी कहानी

Apara ekadashi : अपरा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व?

Travel Tips: उत्तराखंड के इस पहाड़ से कर सकते हैं चारों धाम के दर्शन, जानिए कैसे पहुँच सकते हैं यहां

Ganga dussehra 2024: गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और पूजा से 10 तरह के पापों से मिलती है मुक्ति

अगला लेख