Hanuman Chalisa

रावण ने कितनी शादियां की थीं और कौन थीं उसकी पत्नियां

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (13:24 IST)
आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। इस दिन रावण पुतला दहन किया जाता है। रावण को दशानन भी कहते हैं। रावण के भाई और पुत्रों के बारे में सभी जानते हैं लेकिन रावण की कितनी पत्नियां थीं और क्या नाम थे उनके? आओ जानते हैं।
 
रावण की तीन पत्नियां थीं : 1. मंदोदरी, 2. धन्यमालिनी, 3. इसका नाम अज्ञात है।
 
1. मंदोदरी : रावण की पहली पत्नी का नाम मंदोदरी था जोकि राक्षसराज मयासुर की पुत्री थीं। दिति के पुत्र मय की कन्या मंदोदरी उसकी मुख्‍य रानी थी जो हेमा नामक अप्सरा के गर्भ से उत्पन्न हुई थीं। मंदोदरी से रावण को जो पुत्र मिले उनके नाम हैं- इंद्रजीत, मेघनाद, महोदर, अक्षयकुमार, विरुपाक्ष भीकम वीर। मायावी और दुदुम्भी दोनों ही मंदोदरी के भाई थे जिनका वध वानर राज बाली ने किया। 
2. धन्यमालिनी : दूसरी का नाम दम्यमालिनी या धन्यमालिनी था। कहते हैं कि यह मयासुर और हेमा की दूसरी पुत्री, मंदोदरी की छोटी बहन थीं। इनसे रावण को 4 प्रतापी पुत्रों की प्राप्ति हुई। जिनमें से दो के नाम हैं अतिक्या या अतिकाय और त्रिशिरार। नरान्तक और देवान्तक को भी इनकी पुत्र माना जाता है।
 
3. अज्ञात नाम : तीसरी का नाम अज्ञात है। ऐसा भी कहा जाता है कि रावण ने उसकी हत्या कर दी थी। तीसरी पत्नी के प्रहस्त, नरान्तक और देवान्तक नामक पुत्र थे।
कुछ लोग प्रहस्त को भी रावण का पुत्र बताते हैं जबकि प्रहस्त रावण का मामा था। उसका पुत्र जम्बुवाली रावण का छोटा भाई था। प्रहस्त सुमाली का पुत्र और राक्षस सेना का प्रधान सेनापति था। लंका युद्ध में वानर सेना के प्रधान सेनापति नील द्वारा उसका वध किया गया था।

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख