Hanuman Chalisa

ईद-उल-अजहा : प्रेम और बलिदान का प्रतीक

Webdunia
बकरीद का त्योहार पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसी दिन मुसलमानों के पैगम्बर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने प्रिय बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को अल्लाह के नाम पर कुर्बान कर दिया था तभी से हर साल बकरीद यानी 'ईद-उल-अजहा' का त्योहार मनाया जाता है। 
 
ईद-उल-अजहा के इस्लामी माह को कुर्बानी का महीना भी कहते हैं। यह उस माह की 10 तारीख को मनाया जाता है, जो 3 दिनों तक जारी रहता है। इसमें इस्लाम धर्म के अनुयायी जानवरों की कुर्बानी देते हैं। 
 
कहा जाता है कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को कोई औलाद नहीं थी और जब काफी उम्र बीत जाने पर भी उनको कोई औलाद नहीं हुई तो वे बैतूलाह मुकद्दस (मक्का शरीफ) की दीवार पकड़कर इतना रोए कि सारी दीवार भीग गई और अल्लाह की ओर से उनकी दुआ पूरी हुई।
 
कुछ ही दिन बाद उनके यहां एक पुत्र ने जन्म लिया जिसका नाम 'इस्माइल' रखा गया। हजरत इब्राहीम अपने पुत्र को बहुत प्यार करते थे। जब तक पुत्र को देख न लेते, उन्हें चैन नहीं मिलता था। इन्हीं सबको लेकर अल्लाह ने उनकी पहली परीक्षा लेने के मकसद से उनके सपने में कहा- 'ऐ इब्राहीम, तुम अपनी पत्नी और बच्चे को सफसखा पहाड़ी के बीच मरुस्थल में छोड़ आओ।'
 
दूसरे दिन हजरत इब्राहीम ने ऐसा ही किया। अपनी पत्नी और बच्चे को ले जाकर बीच मरुस्थल में छोड़ दिया और वापस चले आए। रेतीली गर्म हवाओं के चलने से मां-बेटे कि जान पर बन आई। पुत्र इस्माइल कि जबान प्यास से सूखने लगी, तो मां की आंखें भर आईं और वे इधर-उधर पानी की तलाश में दौड़ने लगीं। 
 
उस समय प्यास से तड़प रहे बालक इस्माइल के रेत में जहां-जहां पांव पड़े, वहां-वहां मीठे पानी का फव्वारा निकलना शुरू हो गया, जो आज भी मक्का शरीफ (अरब) में है। इस फव्वारे को 'आब-ए-ज़मज़म' कहते हैं। यह पानी बोतल में काफी दिन रहने के बावजूद सड़ता नहीं है। 

ALSO READ: ईद-उल-अजहा : जानें कुर्बानी का इतिहास, मकसद और कौन करे कुर्बानी
 
दूसरी परीक्षा में अल्लाह ने उनसे अपनी सबसे प्यारी वस्तु कुर्बान करने का हुक्म दिया, तो वे अपने पुत्र इस्माइल अलैहिस्सलाम (जिनका नाम इस घटना के बाद जबीं-उल्लाह पड़ा) को लेकर एक पहाड़ी की ओर चल पड़े। 
 
रास्ते में हजरत इस्माइल ने पुछा- 'अब्बा हुजूर, आप मुझे कहां ले जा रहे हैं?
 
हजरत इब्राहीम ने जवाब दिया- 'मैं तुम्हें अल्लाह के नाम पर कुर्बान करने ले जा रहा हूं।'
 
इस पर पुत्र ने प्रसन्नतापूर्वक कहा- 'आप और हम बड़े खुशनसीब हैं, जो अल्लाह ने आपसे मेरी कुर्बानी मांगी।'
 
जब सफसखा पहाड़ी आ गई तो बेटे हजरत इस्माइल ने अपने पिता से कहा- 'वालिद साहब, आप मेरी और अपनी आंखों पर पट्टी बांध दें ताकि मेरी गर्दन पर छुरी चलाते समय आपको दया न आ जाए और मैं मौत से डर न जाऊं।'
 
यह सुनकर हजरत इब्राहीम ने ऐसा ही किया और हजरत इस्माइल की गर्दन पर छुरी चला दी।
 
कहते हैं कि उसी वक्त अल्लाह की तरफ से एक दुम्बा (जानवर) हजरत इस्माइल की जगह आ खड़ा हुआ और छुरी उसी पर चली। हजरत इस्माइल पर एक खरोंच तक न आई तभी से यह मुसलमान कुर्बानी प्रेम और सौहार्द से करते हैं। इस त्योहार को अगर इम्तेहान और बलिदान का प्रतीक कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

-संजय सिन्हा

ALSO READ: ईद-उल-अजहा को क्यों कहते हैं ईदे कुरबां, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख