Hanuman Chalisa

Eid al-Adha 2023 : ईद उल अजहा का पर्व कब मनाया जाएगा?

Webdunia
Eid al-Adha 2023 
 
इस्लाम धर्म के अनुसार चांद दिखने के 10वें दिन ईद उल अजहा (Eid al-Adha) का पर्व मनाया जाता। इसे ही ईद उल ज़ुहा या बकरीद भी कहा जाता है। 
 
बता दें कि इस्लामी कैलेंडर में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चांद दिखने पर निर्भर करते हैं। बकरीद का त्योहार, ईद उल फित्र के 2 महीने 9 दिन के पश्चात मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार यूपी के कई हिस्सों (आज़मगढ़, वाराणसी, मऊ आदि) में इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ‘ज़ुल हिज्जा’ का चांद दिखने की पुष्टि हुई है। लिहाज़ा, ईद-उल-अज़हा का त्योहार 29 जून 2023 को मनाया जाएगा। 
 
इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, इसी दिन पैगंबर इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अपने पुत्र इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया और उसकी जगह पर एक पशु की कुर्बानी दी गई थी, जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। ईद-उल-अजहा के इस्लामी माह को कुर्बानी का महीना भी कहते हैं। यह उस माह की 10 तारीख को मनाया जाता है, जो 3 दिनों तक जारी रहता है। इसमें इस्लाम धर्म के अनुयायी जानवरों की कुर्बानी देते हैं।
 
ईद उल अदहा, ईद-उल-अजहा अथवा बकरीद का त्योहार इस्लाम समुदाय का पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को इम्तेहान और बलिदान का प्रतीक भी कहा जाता है। बता दें कि मुस्लिम संगठन ने 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया है। अत: गुरुवार, 29 जून 2023 को ईद-उल-जुहा पर्व मनाया जाएगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Eid al-Adha 2023

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख