Hanuman Chalisa

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

WD Feature Desk
सोमवार, 31 मार्च 2025 (07:03 IST)
Kab Hai Eid 2025: ईद का त्योहार मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। रमजान महीने की समाप्ति के बाद दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इसे मीठी ईद या ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है।  इस दिन ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ये दिन मीठी सेवाईंयों के लिए भी जाना जाता है।

मुस्लिम धर्म में चांद का बहुत महत्व होता है। चांद नजर आने पर ही ईद मनाई जाती है। रमजान महीने के आखिरी दिन चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। इसी वजह से चांद के दीदार के बाद ही ईद की तारीख तय की जाती है। चांद के दीदार के बाद मुस्लिम विद्वानों की ओर से ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। आइये जानते हैं साल 2025 में कब होगा चांद का दीदार और कब मनेगी ईद। 

भारत में कब मनाई जाएगी ईद 2025
भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाए जाने की सम्भावना है। भारत में माह-ए-रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। रमजान में 29 से 30 दिनों का रोजा पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अब यदि 30 मार्च को चांद नजर आता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा और यदि 30 तारीख को चांद नहीं नजर आता तो फिर 1 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है।

ALSO READ: हर सजदा, हर दुआ, हर नेकी रमजान में तुम्हें और करीब लाएगी उस रब के,...कुछ इस तरह अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद
कितनी है 31 मार्च को ईद मनाने की सम्भावना
ईद की तारीख चांद के दीदार होने पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं कि 30 मार्च 2025 भारत में चांद नजर आने के कितने चांसेस है, जिससे अगले दिन यानी 31 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। भारत में 30 मार्च 2025 को चांद की ऊंचाई 14 डिग्री हो सकती है। ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना है कि भारत में 31 मार्च 2025 को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

3 वर्ष बाद आई हैं पुरुषोत्तम मास की ये 2 दुर्लभ एकादशियां, व्रत रखना न भूलें

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

पुरुषोत्तम मास का पौराणिक महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख