rashifal-2026

साल 2022 की एकादशी एक साथ : किस दिन है कौनसी एकादशी और क्या है महत्व

Webdunia
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी तिथि पर नारायण, भगवान श्रीहरि विष्णु (Shri Vishnu) का पूजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिमाह की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी या ग्यारस कहते हैं। 
 
महत्व- प्रतिमाह दो एकादशी आती है, पहली शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष में। अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी तथा पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहते हैं। मान्यतानुसार एकादशी व्रत रखने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

एकादशी व्रत में दशमी तिथि से नियमों का पालन करना अनिर्वाय बताया गया है। एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। ग्यारस के उपवास के लिए दशमी के दिन सिर्फ दिन के वक्त ही सात्विक आहार करना चाहिए तथा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर सूर्योदय होने के बाद पारण किया जाता है।

सालभर में आनेवाली सभी एकादशियों का अलग-अलग महत्व माना गया है। यदि परिवार का एक सदस्य भी एकादशी पर व्रत-उपवास रखता है तो इसका कई गुणा फल घर के सभी सदस्यों को मिलता है। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी व्रत करता रहता है, उसे जीवन में कभी भी संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है तथा उसका जीवन धन, सुख-समृद्धि से भरा रहता है। यहां पढ़ें सालभर के एकादशियों (ekadashi vrat list 2022) की तिथि एकसाथ- 
 
ekadashi 2022 List-एकादशी तिथि 2022-
 
• गुरुवार, 13 जनवरी 2022- पौष पुत्रदा एकादशी
• शुक्रवार, 28 जनवरी 2022- षटतिला एकादशी
• शनिवार, 12 फरवरी 2022- जया (अजा) एकादशी
• रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
• सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
• सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी
• मंगलवार, 12 अप्रैल 2022- कामदा एकादशी
• मंगलवार, 26 अप्रैल 2022- वरुथिनी एकादशी
• गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी
• गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी
• शनिवार, 10 जून 2022- निर्जला एकादशी
• शुक्रवार, 24 जून 2022- योगिनी एकादशी
• रविवार, 10 जुलाई 2022- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी
• रविवार, 24 जुलाई 2022- कामिका एकादशी
• सोमवार, 08 अगस्त 2022- श्रावण पुत्रदा, पवित्रा एकादशी
• मंगलवार, 23 अगस्त 2022- जया/अजा एकादशी
• मंगलवार, 06 सितंबर 2022- जलझूलनी, पद्मा/परिवर्तनी एकादशी
• बुधवार, 21 सितंबर 2022- इंदिरा एकादशी
• गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022- पापांकुशा एकादशी
• शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022-  रंभा (रमा) एकादशी
• शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी
• रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी
• शनिवार, 03 दिसंबर 2022- मोक्षदा, मौन एकादशी
• सोमवार, 19 दिसंबर 2022- सफला एकादशी।
ALSO READ: एकादशी माता की आरती : इस आरती में आते हैं सालभर की 24 एकादशी के नाम
 
Ekadashi 2022
ALSO READ: एकादशी विशेष : श्रीहरि विष्‍णु के विविध चमत्कारी मंत्र, यहां पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

Yashoda Jayanti 20026: कब है यशोदा जयंती 6 या 7 फरवरी, जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

रौद्र संवत्सर में इस बार हिंदू वर्ष होगा 13 माह का, 5 राशियों के लिए बनेगा अपराजेय योग

शुक्रवार के खास 5 उपाय, धन संबंधी परेशानी करेंगे दूर

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

Sankashti Chaturthi 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और चंद्रोदय का समय

अगला लेख