Hanuman Chalisa

HSSC Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग देगा आयु सीमा में छूट, मिलेगी 6300 ओवरएज हुए आवेदकों को नौकरी

Webdunia
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है तथा उन आवेदकों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने वर्ष 2018 व 2019 में विज्ञापित 6300 पदों की भर्ती में भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस खबर के अनुसार इन आवेदकों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी तथा इन्हें सीईटी में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित आयु सीमा निकल जाने के बावजूद ओवरएज हुए ऐसे आवेदकों को भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस जॉब के पात्र उम्मीदवार 10 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें वन टाइम पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा तथा आवेदन फीस 16 मई तक जमा करानी होगी। 
 
एचएसएससी के अनुसार जिन पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, उनमें...
 
फायर आपरेटर सह ड्राइवर के 1646 पद, पटवारी के 588 पद, कैनाल पटवारी के 1100 पद, ग्राम सचिव के 697 पद, जूनियर स्केल स्टेनो के 34 पद, डिवीजन रेवेन्यू अकाउंटेंट 48 पद, सब डिविजनल क्लर्क के 49 पद, फीमेल सुपरवाइजर ग्रेजुएट के 57 पद, एसआइ जनरल के 409 पद, नायब तहसीलदार के 6 पद, चुनाव कानूनगो के 21 पद, आटो डीजल मैकेनिक के 39 पद, इलेक्ट्रिशियन के 115 पद, इंस्पेक्टर के 32 पद, टर्नर इंस्ट्रक्टर थ्योरी के 93 पद, फीटर इंस्ट्रक्टर थ्योरी के 144 पद सहित अन्य पद शामिल हैं, जिनकी भर्ती रद कर दी गई थी। 
 
अत: इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इस भर्ती योजना का लाभ उठाते हुए आवेदन करके मौके का फायदा उठा सकते हैं। 

ALSO READ: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड की डेट जारी, जानें कब होगी लिखित परीक्षा

ALSO READ: India Post GDS Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए खुशखबर, 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की होंगी भर्तियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

अगला लेख