Hanuman Chalisa

10 साल में अरविंद केजरीवाल ने कैसे हासिल किया सत्ता का 'सरताज' ?

10 साल में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भाजपा को दी सीधी पटखनी

विकास सिंह
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (18:21 IST)
दिल्ली में प्रतिष्ठा की लड़ाई वाले एससीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत कर भाजपा के 15 साल के एकछत्र राज को खत्म कर दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में चुनावी मैदान मे कूदी आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चुनाव में हर मोर्च पर मात दी। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है।

अगर पिछले चुनाव से आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखे तो आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों पर अधिक जीत हासिल की। दिल्ली एससीडी चुनाव में भाजपा का 15 साल बाद सत्ता से बाहर होना और आम आदमी पार्टी का चुनाव में उठे तमाम विवादों को दरकिनार का प्रचंड जीत हासिल करना देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार की ओर स्पष्ट इशारा है।

दिल्ली के गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में 15 से फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। अगर चुनाव नतीजे एग्जिट पोल की तरह ही रहे तो आम आदमी पार्टी का दर्जा राज्यस्तरीय से राष्ट्रीय पार्टी होने की ओर बढ़ जाएगा।

अगर आम आदमी पार्टी के देश की सियासत में बढ़ते राजनीतिक ग्राफ पर नजर डाली जाए तो पाते है कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सियासी पिच पर खुलकर बैंटिंग कर रहे है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में भी अपनी सरकार बना चुकी है। वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी के एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के संकेत एग्जिट पोल ने दिए है।  

अगर आम आदमी पार्टी के राजनीतिक दल के तौर पर उदय के सफर को देखे तो 2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की थी। दिल्ली में पहले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

वहीं दो साल बाद 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा मे 67 सीटें जीत कर सियासी पंडितों के सभी अनुमान को धराशाई कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 54.30 फीसदी वोट हासिल किए जोकि राजनीति में 50 फीसदी से अधिक वोट शेयर हासिल करने का अपने आप में एक बेंचमार्क है। वहीं पांच साल बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी 53.57 फीसदी वोट हासिल कर 62 सीटों पर अपना कब्जा जमाया और यह बता दिया कि दिल्ली की जनता पर केजरीवाल का जादू बरकरार है।

पार्टी गठन के 10वें साल इस साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाकर अपनी बढ़ती राजनीति ताकत और जनाधार से सियासी पंडितों को परिचय करा दिया। गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी थी और उसने सत्ता पर अपना कब्जा जमा लिया। पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 23.7 फीसदी वोट हासिल करके 20 सीटें जीती थी वहीं 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 42. 01 फीसदी वोट हासिल कर 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 92 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाई।

वहीं दिल्ली एमसीडी में कब्जा जमाने के बाद बाद आम आदमी पार्टी की निगाहें गुरुवार को गुजरात में होने वाली वोटिंग पर टिकी है अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक रहा है तो निश्चित तौर पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का राष्ट्रीय सियासी परिदृश्य पर बढ़ेगा और वह आने वाले समय में भाजपा को चुनाती देने वाले एक मजबूत विकल्प के तौर पर स्थापित होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

अगला लेख