Hanuman Chalisa

PM नरेंद्र मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (14:46 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी (India Economy) बनाने का विजन रखा है। इंडियन इकोनॉमी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5 साल में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा।

पीएम मोदी ने अपना यह विजन भी बताया कि कैसे 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा। बता दें कि यह बात पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कही है।

भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। सरकार ने इसके लिए लाखों लोगों, विश्‍वविद्यालयों और एनजीओ से चर्चा कर सुझाव मंगाए हैं। सरकार ने करीब 15 लाख लोगों से यह जाना कि आने वाले 25 साल में वे भारत को कहां और कैसे देखना चाहते हैं।

100 दिनों के टारगेट का जादू
पीएम मोदी ने कहा— मैं एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहता। 2019 में मैं 100 दिनों का टारगेट लेकर चला था। कई काम हुए। तीन तलाक को खत्म किया गया। 370 खत्म किया। ये सब 100 दिनों के टारगेट के तहत हुआ। पीएम ने कहा कि विश्वास बहुत बड़ी शक्ति है। भारत जैसे देश में इस विश्वास को मैं अपनी जिम्मेदारी मानता हूं। मैं।एक बेटे की तरह भारत माता की सेवा कर रहा हूं। यही। मेरा मिशन है।

ये विकास का सिर्फ एक ट्रेलर है : पीएम मोदी ने कहा "जब मैं कहता हूं कि मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं, तो किसी को डरना नहीं चाहिए। मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता। मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं, उन्‍होंने कहा, ‘सरकारें हमेशा कहती हैं कि हमने सब कुछ किया है। लेकिन मुझे विश्वास नहीं है कि मैंने सब कुछ किया है। मैंने सब कुछ सही दिशा में करने की कोशिश की है। फिर भी मुझे बहुत कुछ करने की जरूरत है। अभी बहुत काम बाकी है। क्योंकि मैं देख रहा हूं कि मेरे देश की कितनी जरूरतें हैं। हर परिवार की अपनी जरूरतें हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि विकास का ये एक ट्रेलर है... अभी पूरी फिल्म बाकी है'

अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान में कहां है भारत?
अभी कहां है भारत : बता दें कि वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकोनॉमी है। भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं। भारत के 2026 में जापान और 2027 में जर्मनी से आगे निकलने का अनुमान है। जापान फिलहाल मंदी में फंसा है, जबकि जर्मनी की इकोनॉमी भी संघर्ष कर रही है। इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर सकारात्मक रुख जताते हुए कहा कि आने वाले 5 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। इस लिहाज से भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी।

मैंने वेकेशन नहीं, 100 दिन का प्‍लान बनाया : इस इंटरव्‍यू में मोदी ने 2047 का विज़न बताते हुए अपना प्‍लान बताया है। मोदी ने कहा इस विजन को पूरा करने के लिए की नींव तैयार कर दी गई है। मैं लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहा हूं। मुझे अनुभव है। बार-बार चुनाव होने से मेरे राज्य से 30- 40 सीनियर अच्छे अधिकारी इलेक्शन ड्यूटी के लिए ऑब्जर्वर बनकर जाते थे। वो 40-50 दिन बाहर रहते थे। तब मुझे चिंता होती थी कि मैं सरकार कैसे चलाऊंगा? क्योंकि देश में ऐसे चुनाव होते रहते हैं और मेरे अधिकारी ऑब्जर्वर रहते हैं। तब मैंने सोचा कि मैं ऐसे समय को वेकेशन के रूप में खत्म नहीं करूंगा। इसलिए मैं 100 दिनों की भी योजना बनाकर चलता था।

क्‍या है मोदी का प्‍लान? कैसे AI होगा मददगार : पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कई साल तक देश की कई यूनिवर्सिटी से संपर्क कर उनसे चर्चाएं कीं। कई NGO से संपर्क किया। 15 से 20 लाख लोगों ने अपने इनपुट दिए हैं। फिर मैंने AI की मदद ली। इस पर काम करने के लिए हर डिपार्टमेंट में अधिकारियों की एक डेडिकेटेड टीम बनाई है। अब यह देख  रहे हैं कि देश के विकास में कैसे एआई की मदद ली जा सकती है। इस पर काम शुरू भी हो गया है।
Edited by: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख