Hanuman Chalisa

सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? क्या 10 रुपए घटेंगे दाम? सस्ते क्रूड ने जगाई आस

नृपेंद्र गुप्ता
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (13:07 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी कमी के बाद देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं। क्रूड ऑयल की कीमत 81 रुपए से कम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि देश में कितना सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल और देश में इनके दाम कब घटेंगे? हालांकि यह कटौती एक मुश्त ना होकर धीरे-धीरे होगी। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम मई में कम हुए थे। उस समय सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी।
 
कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की औसत कीमत घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। इस हिसाब से 8 महीने में रिफाइनिंग कंपनियों के लिए कच्चे तेल के दाम 31 डॉलर कम हो गए हैं।
 
राहुल ने उठाए सवाल : राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि पिछले 6 महीनों में, कच्चा तेल 25% से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपए से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने 1 रुपया भी कम नहीं किया।
 
 
क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल : पहले सरकार का कहना था कि पेट्रोल कंपनियों को डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। हालांकि बयान के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 10 प्रतिशत गिर गई है। इस वजह से डीजल पर भी तेल कंपनियां भी अब मुनाफे में आ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में तेल कंपनियां धीरे-धीरे पेट्रोल डीजल के दाम कम करेंगी।
 
अब पेट्रोल कंपनियों की बारी : सरकार पहले भी 2 बार करों में कटौती कर लोगों को राहत दे चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब सरकार नहीं बल्कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम घटाएगी।

बहरहाल अब क्रूड सस्ता होने के बाद लोग उम्मीद कर रहे हैं कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम तेजी से कम होंगे। इस कदम से देश में बढ़ती महंगाई पर भी काबू पाया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

अगला लेख