Biodata Maker

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दूसरी बार बने मंत्री, मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में ली शपथ

Webdunia
Jyotiraditya Scindia Biography in hindi : ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 साल बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आज दूसरी बार शपथ ली है। इसके पहले वे उड्डयन मंत्री के रूप में रह चुके हैं। सिंधिया ने 2024 में गुना लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 
 
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 साल बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के 22 विधायक भी उनके साथ गए और मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई। ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया भारत के पूर्व राजनीतिज्ञ व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ में से एक थे।
 
वर्ष 2001 में उनके पिता माधवराव सिंधिया की एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी माता का नाम माधवी राजे है। उन्होंने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया से शादी की है। ज्योतिरादित्य की दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया भाजपा के संस्थापकों में थीं। 
 
राजनीतिक करियर : पिता की मृत्यु के बाद ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और गुना से 2002 में लोकसभा संसद चुने गए। 2002 से 2019 तक कुल 4 बार लोकसभा सांसद रहे।
 
2008 में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्यमंत्री बने। 2009 में ज्योतिरादित्य केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बने। 2012 में वे केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री बने। 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से भाजपा के कृष्णपाल सिंह यादव से हार गए।
 
भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य ने राज्यसभा से संसद की इंट्री ली। मोदी सरकार में ज्योतिरादित्य को सिविल एविएशन मिनिस्टर बनाया गया। 
 
जन्म और शिक्षा : सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। सिंधिया की शिक्षा कैंपियन स्कूल, मुंबई और दून स्कूल, देहरादून में हुई। सिंधिया ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में अपना नामांकन कराया, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया।
 
उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के लिबरल आर्ट्स कॉलेज से 1993 में अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री के साथ स्नातक किया। 2001 में उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख