टोल प्लाजा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पड़ा महंगा, 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (16:10 IST)
नोएडा। नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोलकर्मियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौच एवं मारपीट करने के मामले में 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह ने थाना जेवर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ALSO READ: भाजपा को 'सबक' सिखाने के लिए कोलकाता की सड़कों पर किसान
इसमें कहा गया है कि संजय कसाना, अशोक, सचिन, नरेंद्र भाटी तथा नरेश समेत करीब 100 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले शुक्रवार को जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

सभी देखें

नवीनतम

अडाणी समूह की खदान से जुड़ा डंपर मोटरसाइकल पर पलटा, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जीबीएस के मरीजों की संख्या हुई 207, कोल्हापुर में भी 1 महिला की मौत का संदेह

आज अमृतसर आएंगे 119 अवैध प्रवासी भारतीय, क्यों नाराज हुए पंजाब CM भगवंत मान?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें ताजा कीमतें

बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 लोगों की मौत

अगला लेख