Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजग सरकार के काम करने के तरीके से भारत बंद की नौबत आई : अशोक गहलोत

हमें फॉलो करें राजग सरकार के काम करने के तरीके से भारत बंद की नौबत आई : अशोक गहलोत
, रविवार, 6 दिसंबर 2020 (23:38 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार के काम करने के तरीके के कारण 'भारत बंद' की नौबत आई है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में पार्टी 8 दिसंबर को प्रस्तावित 'भारत बंद' का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक रीति-रिवाजों और लोकतांत्रिक तरीकों की धज्जियां उड़ा दी है। लोकतंत्र में संवाद सबसे जरूरी है लेकिन नए कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसान संगठन से कोई बात नहीं की।
गहलोत के अनुसार कि जब केंद्र सरकार शांतिपूर्ण धरनों में जनता की बात नहीं सुनेगी, विपक्ष और राष्ट्रीय किसान संगठनों से संवाद नहीं करेगी, राज्यपाल विपक्षी सरकारों द्वारा सदन में पारित किए गए बिलों को राष्ट्रपति के पास भी नहीं भेजेंगे और राष्ट्रपति विपक्षी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्रियों को मिलने का समय नहीं देंगे तो जनता किस तरह अपनी भावना केंद्र सरकार के सामने प्रकट करेगी।'
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का रवैया अहंकार से भरा हुआ है इसलिए वे जनता और विपक्ष की आवाज नहीं सुन रहे हैं। जनता की आवाज सुनने की बजाय उन्हें दबाने के मोदी सरकार के तरीके के कारण आज देश भर में किसान सड़कों पर है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसानों के साथ समर्थन में राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा निकाली तब भी केंद्र सरकार अगर इसे गंभीरता से लेती तो आज यह नौबत नहीं आती। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmers protest : 8 दिसंबर के 'भारत बंद' को विपक्ष का समर्थन, सोनिया और पवार ने मोदी सरकार पर बनाया दबाव