सुखबीर बादल का आरोप- नोटबंदी, GST की तरह कृषि कानूनों को भी थोपने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (23:13 IST)
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को भाजपा-नीत केन्द्र सरकार की आलोचला करते हुए आरोप लगाया कि वह नोटबंदी और जीएसटी की तरह ही किसानों पर इन ‘काले कानूनों को भी थोपना’ चाहती है।
ALSO READ: Walmart 2027 तक भारत से करेगी 10 अरब डॉलर का निर्यात, नौकरियों की होगी भरमार
बादल ने आंदोलन कर रहे किसानों को कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी के तौर पर पेश करने के प्रयासों के लिए भी केन्द्र सरकार की आलोचना की और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान चाहते हैं कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। अगर किसान ये कानून नहीं चाहते हैं तो आप उन पर क्यों थोपना चाहते हैं?
ALSO READ: जांच करें कि किसान आंदोलन के पीछे आखिर कौन है? मीडिया से बोले तोमर और गोयल
बादल ने गुरुवार की शाम मीडिया से बातचीत में बादल ने कहा कि वे इस नीति को भी ऐसे ही थोपना चाहते हैं, जैसे उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी थोपा था और अब वे चाहते हैं कि दफ्तरों में बैठकर वह जो भी कानून बनाएं, उन्हें जबरन लागू करा दिया जाए।
ALSO READ: आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
शिअद प्रमुख ने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है। अगर किसान यह (कानून) नहीं चाहते। आप देख रहे हैं कि सभी किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। भारत बंद रखा गया। किसान ये कानून नहीं चाहते हैं, फिर आप इसे (कानून) क्यों रखना चाहते हैं। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं।
ALSO READ: जेपी नड्डा पर अटैक को ममता बनर्जी ने बताया नाटक, बोलीं- इतने सुरक्षाकर्मियों के रहते कैसे हो सकता है हमला?
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आवाज का विरोध करना और उसे दबाना’सरकार का रुख बन गया है। उन्होंने कहा कि आप लोकतंत्र में (आवाज को) नहीं दबा सकते। वे हमारे देशवासी हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख