2 घंटे तक लालकिले के पास फंसे रहे बच्चों सहित 200 कलाकारों को बचाया गया

Webdunia
मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (22:40 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल बच्चों सहित करीब 200 कलाकार मंगलवार को लालकिले के पास उस समय फंस गए जब ट्रैक्टर परेड में शामिल किसान हिंसक हो गए और अवरोधकों को तोड़ कर प्रदर्शनकारी मुगल स्मारक में घुस गए। बाद में दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर में करीब 2 घंटे तक फंसे रहने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। उन्हें नाश्ता दिया गया और सुरक्षित वहां से निकाला गया।
 
किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए आयोजित ट्रैक्टर परेड में शामिल प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर हिंसा पर उतर आए और उन्होंने अवरोधकों को तोड़ दिया। उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुयीं। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को पलट दिया और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां देश का तिरंगा फहराया जाता है।
 
पूरे इलाके में घंटों तक अराजक स्थिति बनी रही और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया तथा वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख