लाल किले पर पहुंचे संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल, बिखरे थे कांच के टुकड़े, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की थी तोड़फोड़

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (14:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को लाल किले का दौरा कर ऐतिहासिक इमारत में प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरन यहां घुसने और झंडा लहराने से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री ने घटना की रिपोर्ट भी तलब की है।
 
पटेल ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैंने रिपोर्ट मांगी है, उसे आने दीजिए। मंत्री के दौरे के दौरान मेटल डिटेक्टर गेट एवं टिकट कांउटर में की गई तोड़फोड़ को देखा जा सकता था। इसके अलावा लालकिले परिसर में कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे।
 
पटेल के साथ संस्कृति मंत्रालय के सचिव एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक मौजूद थे। मंत्री ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों की हरकत की निंदा की थी जो लाल किले में दाखिल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि इससे भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा के प्रतीक का अपमान हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एएसआई संरक्षित 173 स्मारक हैं। इनमें यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार भी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख