Biodata Maker

राष्ट्रीय लोकदल ने की मांग, किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगे केंद्र सरकार

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (16:26 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने 'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय को किसान संगठनों, राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के संघर्षों का परिणाम बताया है।
 
कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया में दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कानून वापसी की घोषणा को संवैधानिक रूप देने के लिए देश की संसद में इस कानून को संसद से पास कराकर कानून वापसी की घोषणा करे और साथ ही आंदोलन कर रहे किसानों को, खालिस्तानी आतंकवादी और विभिन्न अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगे।
 
उन्होंने कहा कि 700 किसानों की शहादत और पिछले 11 महीनों से किसानों द्वारा जाड़ा, गर्मी व बरसात की परवाह किए बगैर खुले आसमान के नीचे किए जा रहे संघर्ष व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और लाखों लोकदल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद केंद्र की तानाशाही व हठी सरकार ने दबाव में यह कानून वापस लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR

LIVE: पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर परेड

ट्रंप की भारी-भरकम मांगों पर लोगों की क्या है राय

Bihar Election : RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है, छपरा में राहुल-तेजस्वी पर PM मोदी का निशाना

अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, 17 महिलाएं पुलिस की हिरासत में, पहचान छुपाकर रह रही थीं

अगला लेख