धर्मेंद्र प्रधान बोले- किसान आंदोलन के पीछे 'भारत विरोधी और सामंतवादी ताकत' का हाथ

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (22:07 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के पीछे उस भारत विरोधी और सामंतवादी ताकत का हाथ है, जो भारतीयता और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणाओं के भी खिलाफ है। प्रधान ने यहां भाजपा के संभागीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान कहा कि देश में एक ताकत है, जो मूलत: भारतविरोधी और सामंतवादी है। इस ताकत से जुड़े लोग भारतीयता और भारत की आत्मनिर्भरता के भी खिलाफ हैं। किसान आंदोलन के पीछे भी यही ताकत है।
ALSO READ: कृषिमंत्री तोमर बोले- बातचीत पर भरोसा, जल्द निकलेगा किसान मुद्दे का हल
उन्होंने कहा कि (भारत पर) चीन के आक्रमण के खिलाफ चीन के साथ कौन खड़ा था? भारत में आपातकाल किसने लागू कराया था? देश में वर्ष 2004 से 2014 के बीच भाई-भतीजावाद और दामादवाद किसने चलाया था? इन कामों में शामिल लोग अब किसान आंदोलन को भड़काने में लगे हैं।
 
प्रधान ने किसान आंदोलन के औचित्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कृषिमंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर इस बात की लिखित गारंटी देने को राजी हो चुके हैं कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदी की व्यवस्था जारी रहेगी। फिर किसान आंदोलन आखिर किस मुद्दे पर हो रहा है?
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 3500 करोड़ रुपए की मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वातावरण बनाने और देश में अस्थिरता व अराजकता का माहौल पैदा करने के लिए किसान आंदोलन को भड़काया जा रहा है। नए कृषि कानूनों पर देश की जनता मोदी के साथ है। प्रधान ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के विरोध को इस विपक्षी दल का मानसिक दिवालियापन करार देते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, ओडिशा और अन्य राज्यों में इस तरह के कानून पहले ही बनाए जा चुके हैं।
 
उन्होंने नए कृषि कानूनों को भारतीय किसानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में पहुंचाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि वैश्विक जिंस बाजार में प्रतिस्पर्धा में उतरने के लिए भारत में 'एक देश, एक बाजार' की अवधारणा को अमलीजामा पहनाया जाना जरूरी है। प्रधान ने कहा कि नए कृषि कानूनों से पहले की फसल कारोबार व्यवस्था में किसानों का काफी शोषण होता था और बिचौलियों को बड़ा फायदा होता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

अगला लेख