किसानों पर लाठीचार्ज, जो भी नाका लांघे उसका सिर फोड़ देना...

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (19:26 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक ड्‍यूटी मजिस्ट्रेट पुलिसकर्मियों को यह निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं कि जो भी नाका लांघे उसका सिर फोड़ देना।

करनाल में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने पंचकुला में चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास पंचकुला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए।

लाठीचार्ज के विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया। प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना-पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग, अंबाला-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि करनाल में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री समेत भाजपा के अन्य नेताओं की बैठक हो रही थी। बैठक के मद्देनजर करनाल की सीमाओं को सील कर दिया था। इसके बावजूद जब किसान आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग किया। इसी दौरान ड्‍यूटी मजिस्ट्रेट के निर्देश वाला वीडियो भी वायरल हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख