किसान आंदोलन: घर से मीलों दूर हैं, लेकिन बुजुर्ग किसानों का लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादा

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (21:26 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के बुजुर्ग किसान घर से भले ही मीलों दूर हैं लेकिन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी लड़ाई में उनके इरादे बुलंद हैं। 71 वर्षीय किसान गुरदेव सिंह ने कहा कि गांव से इस आंदोलन के लिए निकलने के दौरान उनके बेटे के शब्द आज भी उनके कानों में गूंजते रहते हैं कि 'हमारी इस लड़ाई में जीत के बाद ही घर आना।
ALSO READ: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की जारी है किसान साइकल यात्रा
उन्होंने कहा कि ये शब्द ही उन्हें आंदोलन के लिए डटे रहने की मजबूती देते हैं। कुछ दिन पहले ही गुरदेव के घुटनों का ऑपरेशन भी हुआ है और वे अभी इससे उबर ही रहे हैं। जालंधर जिले के नूरपुर गांव के रहने वाले गुरदेव की तरह तमाम ऐसे बुजुर्ग किसान हैं, जो केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से सिंघू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।
 
अधिकतर प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा और पंजाब से हैं। वे सभी घर से सैकड़ों मील दूर हैं और लगातार ठंड बढ़ती जा रही है लेकिन वे मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। गुरदेव सिंह ने कहा कि जहां तक मैं याद कर सकता हूं, मेरे परिवार की सभी पीढ़ियां अपने जीवन-यापन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहीं। मेरे बेटे भी किसान हैं। मैं अपने पूर्वजों के सम्मान और मेरे बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ने आया हूं।
ALSO READ: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की जारी है किसान साइकल यात्रा
गुरदेव की तरह ही उनके गांव के 2 अन्य बुजुर्ग किसान सज्जन सिंह और प्रीतम सिंह भले ही शारीरिक रूप से बहुत स्वस्थ नहीं हों लेकिन अपनी लड़ाई को लेकर उनमें जोश भरा हुआ है। सज्जन सिंह ने बताया कि घर में पोती हुई है लेकिन वे तब तक घर नहीं जाएंगे, जब तक कि उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती।
 
उन्होंने कहा कि मैं उसका (पोती) चेहरा देखना चाहता हूं लेकिन जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेतीं, तब तक मैं घर वापस नहीं जाऊंगा। यह लड़ाई मेरी पोती के भविष्य के लिए है। उसे पता होना चाहिए कि उसके दादा किसानों के लिए लड़े।
किसानों ने बताया कि पूर्व सेना कर्मी प्रीतम सिंह की तबीयत पिछले 2 दिन से बिगड़ गई है और बॉर्डर पर लगाए गए शिविर के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 65 वर्षीय जोगिंदर सिंह ने कहा कि वर्षों तक हमारे साथी ने सीमा पर देश के लिए लड़ाई लड़ी। अब वह हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि खाली हाथ वापस लौटने से बेहतर होगा कि हम यहीं मर जाएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बुजदिली पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा जवाब, बिलबिला जाएंगे बिलावल भुट्‍टो

शर्मिष्‍ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 4 वर्षीय मासूम की जान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Pakistan: पाकिस्तान में बजट पारित, NEC ने दी 4224 अरब के राष्ट्रीय विकास बजट को मंजूरी

ऐसी राजनीति चाहिए जो आम जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो, राहुल ने साधा सरकार पर निशाना

अगला लेख