कुंडली बॉर्डर पर किसान की मौत, नवरीत के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (00:19 IST)
सोनीपत। दिल्ली हरियाणा की सीमा कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के एक किसान की मौत हो गई। कुंडली थाना प्रभारी रवि ने बताया कि किसान जोगिंदर के शव को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने हालांकि आशंका जताई कि ठंड और दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो सकती है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 
हालांकि जोगिंदर सिंह के साथी गुरजीत सिंह कहना है कि सिंघू बार्डर पर कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों एवं कथित स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष को खत्म करने लिए पुलिस द्वारा दागा गया आंसू गैस का गोला जोगिंदर के पास आकर गिरा था। उसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
नवरीत के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा दिल्ली में किसान आंदोलन में भाग लेने के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिवार से मुलाकात करने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जाएंगी।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव निवासी नवरीत सिंह नेवी की दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी नवरीत के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट करेंगी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख