Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MSP पर कमेटी के लिए SKM ने तय किए 5 नाम, राकेश टिकैत नहीं हैं शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें MSP पर कमेटी के लिए SKM ने तय किए 5 नाम, राकेश टिकैत नहीं हैं शामिल
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (17:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक किसान नेता सुरजीत सिंह ने कहा कि एमएसपी पर मजबूत कमेटी बनी तो आंदोलन वापस होगा। केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से एमएसपी कमेटी के लिए 5 नाम मांगे थे।
इसमें संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार से बातचीत के लिए 5 नाम भी तय किए। किसान बैठक के दौरान एमएसपी पर बनने वाली कमेटी के लिए पांच नाम तय किए गए हैं।
webdunia
राकेश टिकैत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से बात करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह सरकार से बात करने के लिए अधिकृत निकाय होगा। समिति में बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चारुनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले होंगे। मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट खराब था फि‍र भी डि‍नर के लिए पहुंच गई ब्‍वॉयफ्रेंड के घर, खाने के बाद कमरे में ही कर दी पॉटी!