Biodata Maker

बागपत में खाप मुखियाओं की महापंचायत, ADM ने जबरन धरनास्थल खाली कराने पर जताया खेद

हिमा अग्रवाल
रविवार, 31 जनवरी 2021 (20:00 IST)
बागपत। बड़ौत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे किसान आंदोलन को कुछ समय पहले पुलिस ने डंडे चलाकर तहस-नहस कर दिया था।
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी ने Mann ki Baat कार्यक्रम में की टीम इंडिया की तारीफ, BCCI ने दिया जवाब
रात में सोते हुए किसानों पर पुलिस-प्रशासन का चाबुक चला था। इसके विरोधस्वरूप आज बागपत में खाप मुखियाओं की महापंचायत हुई। इस महापंचायत में फैसला लिया गया कि किसी किसान पर कोई मुकदमा दर्ज नही होगा, साथ ही जो सामान पुलिस उठाकर ले गई थी, वो सब वापस किया जाएगा। 
 
खाप मुखियाओं की पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन की सांसें अटकी हुई थीं। महापंचायत की कमान खुद बागपत एडीएम बागपत अमित कुमार और एएसपी मनीष मिश्र ने संभाली हुई थी। उन्होंने किसानों और मुखियाओं से बड़ौत धरना उखाड़ने का खेद जताया और कहा कि हम भी किसान के बेटे हैं और बुजुर्ग किसान हमारे दादा और पितातुल्य हैं, इसलिए किसानों पर मुकदमे दर्ज नही होंगे, किसानों का जब्त सामान भी वापस किया जाएगा।
 
देशखाप मुखिया सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत ने निर्णय लिया है कि बड़ौत में किसानों का आंदोलन खत्म होता है। सिंधु और गाजीपुर में किसान भाई डटे हुए हैं, उन्हें हमारी जरूरत है। इसलिए आप माहौल को समझिए और गाजीपुर बॉर्डर कूच करते हुए वहां तन-मन-धन से समर्थन करिए। 
 
ये महापंचायत बड़ौत तहसील में हुई है, जिसमें खाप मुखियाओं समेत सैकड़ों किसान जुटे थे। किसान की संख्या को देखते हुए खाप चौधरी गद्‍गद्‍ हो गए। तहसील परिसर जय-जवान, जय किसान के नारों से गूंज उठा। वहीं पंचायत में भाजपा सरकार के खिलाफ भी दिखा गुस्सा दिखाई दिया।
 
गाजीपुर बार्डर में राकेश टिकैत के तेवरों को देखने के बाद बागपत पुलिस ने सबक लिया, नाराज खाप मुखियाओं से धरने में हुई अभद्रता के लिए क्षमा मांगी और पुन: धरना न करने की अपील की है। किसान भी एडीएम बागपत का भाषण सुनकर गदगद हो गए और धरना समाप्ति की घोषणा कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं अमोल वाघमारे, जिनकी गोली से मारा गया रोहित आर्य, बची 17 मासूमों की जान

भारत के विभाजन के पीछे जिन्ना और सावरकर, अब बीजेपी मोहल्‍लों को बांट रही, दिग्विजय सिंह के बयान पर बवाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी, बोले- सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो देश को कोई बुरी नजर से नहीं देखेगा

कौन थे दुलारचंद यादव, जिसकी हत्या से 'खूनी' हुई बिहार की चुनावी सियासत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके, जानिए केंद्र और तीव्रता?

अगला लेख