Farmer Protest : हरियाणा पुलिस ने शनिवार को 'चक्काजाम' के पहले बढ़ाई सुरक्षा

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (16:34 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत देशव्यापी 'चक्काजाम' के पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस को जारी आधिकारिक पत्र के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर निजी तौर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी करने जबकि जिला पुलिस प्रमुखों को पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बयान में चार फरवरी के पत्र के आलोक में कहा गया, दिल्ली में 26 जनवरी की घटनाओं के मद्देनजर कुछ असामाजिक तत्वों और आक्रामक युवाओं द्वारा कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी पैदा करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

छह फरवरी को विरोध कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदर्शनकारी किसान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य के राजमार्गों और अन्य सड़कों पर आवाजाही बाधित कर सकते हैं, इसलिए पुलिस को आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।

पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को भी किसान संगठनों के स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत कर उनके कार्यक्रम का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का प्रयास करने को कहा गया है।बहरहाल, हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किसानों से चक्का जाम नहीं करने की अपील की है।

गुरुग्राम में इस मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल पर विज ने कहा, दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्या और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी वार्ता के जरिए ही सुलझाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए हमेशा से तैयार है और प्रदर्शनकारी किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख