किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं केवल 14 आदमी हैं : मूलचंद शर्मा

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (23:01 IST)
सोनीपत (हरियाणा)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं, केवल 14 आदमी हैं।

यहां विधायक निर्मल चौधरी से मुलाकात करने के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं, केवल 14 आदमी हैं तथा असली किसान अपने खेत में काम कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस भर्ती मामले में कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर शर्मा ने कहा, यह कांग्रेस की पृष्ठभूमि रही है।

कांग्रेस के समय में तो पेपर लीक नहीं, बल्कि पूरा का पूरा प्रश्न पत्र ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच जाता था। भाजपा के समय अब पेपर लीक होते ही परीक्षा रद्द कर दी जाती है। ऐसा करने से सरकार को बहुत नुकसान होता है, लेकिन सरकार की मंशा यही है कि होनहार एवं योग्य युवाओं का ही चयन हो। कांग्रेस ने कभी ऐसा फैसला नहीं लिया, जिससे भर्तियों में योग्य युवाओं का चयन नहीं हो पाता था।
ALSO READ: भारत में रह रहे विदेशी नागरिक लगवा सकेंगे ‘वैक्सीन’, CoWIN पर करना होगा ‘रजिस्‍ट्रेशन’
भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर शर्मा ने कहा, यह शहीदों का सम्मान है। हमारे सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं, जिस वजह से हम आराम की नींद सोते हैं। ऐसे महान शहीदों की याद में ही यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख