chhat puja

CM केजरीवाल बोले- अगर मुझे रोका नहीं जाता तो मैं किसानों का समर्थन करने जाता

Webdunia
मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (20:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने आवास से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि अगर उन्हें रोका नहीं जाता तो वे प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाते।
ALSO READ: अगले कुछ सप्ताह में भारत को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
केजरीवाल को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से नजरबंद करने को लेकर उनके आवास के बाहर हुए ड्रामे के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री घर से बाहर आए और पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया।
ALSO READ: AIIMS ने खोजा आंध्र में रहस्यमय बीमारी का कारण, 500 से ज्यादा लोग हो चुके हैं बीमार
केजरीवाल ने कहा कि अगर मुझे रोका नहीं जाता तो, मैं प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद में उनका समर्थन करने के लिए जाता। मुझे खुशी है कि भारत बंद कामयाब हुआ। मैंने अंदर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की।
 
आप ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया था कि केजरीवाल के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को नजरबंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।
ALSO READ: UP में भारत बंद 'बेअसर', पुलिस ने दिखाई सख्ती
धरने में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
 
बाद में सिसोदिया और आप के कुछ सदस्यों को केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास के अंदर जाने दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही आप प्रमुख ने अपने आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

अगला लेख