दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले, केंद्र प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें माने

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (16:06 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों के हितों की उपेक्षा कर कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून लाई है।
ALSO READ: भाजपा प्रमुख नड्डा का बड़ा हमला, ममता बनर्जी ने 70 लाख किसानों के साथ किया अन्याय
सिसोदिया आगामी नगर निगम चुनाव के सिलसिले में रोड शो करने के लिए अहमदाबाद में हैं। उनका यह बयान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा शनिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के बीच आया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हाईअलर्ट है, लेकिन देशभर के किसानों के दर्द को समझा जा सकता है। मैंने देखा कि गुजरात के किसान भी (कृषि कानूनों) को लेकर अपने सुझाव रखने के लिए दिल्ली गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि भाजपा किसानों के हितों को किनारे रखकर उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून क्यों लेकर आई? और अगर भाजपा सोचती है कि कानून किसानों के हित में हैं और वे इन्हें अच्छी तरह समझते हैं तो वह किसानों की मांग क्यों नहीं मान लेती? उसे मांगों को मान लेना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Online youtuber भिखारी, Live stream में QR से कमाई, बिजनेस सेटअप देखकर हो जाओगे हैरान

जर्मन शेफर्ड की मामूली खरोंच से चली गई पुलिस इंस्पेक्टर की जान, खबर नहीं यह एक चेतावनी है

Marathwada Flood : महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, मराठवाड़ा में गई 86 लोगों की जान

सोनम वांगचुक के NGO का FCRA रद्द, हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का फैसला

WhatsApp के New Feature से बदल जाएगा चैट करने का अंदाज

सभी देखें

नवीनतम

Leh Ladakh Protest: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने और छठी अनुसूची में शामिल होने के बाद क्या होगा बदलाव

महिला ने चुराई 90 हजार की साड़ियां, दुकानदार ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Leh Ladakh Protest: कैसे काम करता है सोनम वांगचुक का आइस स्तूप प्रोजेक्ट जिसने किया लद्दाख के जल संकट का समाधान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति

अगला लेख