Festival Posters

Kisan Andolan : कृषि राज्यमंत्री रूपाला ने कहा- वार्ता जारी रहनी चाहिए, इससे ही निकलेगा कोई समाधान...

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (20:18 IST)
नई दिल्ली। कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बुधवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार वार्ता जारी रखने के पक्ष में है क्योंकि केंद्र का मानना है कि वार्ता के जरिए ही कोई समाधान निकल सकता है।

उल्लेखनीय है कि सरकार और तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के एक समूह के साथ आठ दौर की वार्ता संकट का समाधान कर पाने में अब तक नाकाम रही है। वहीं उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को तीनों कानूनों के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी और गतिरोध खत्म करने के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की।

हालांकि प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने कहा है कि वे समिति के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे क्योंकि उनका मानना है कि यह (समिति) सरकार समर्थक है। हालांकि उन्होंने (किसान संगठनों ने) 15 जनवरी को होने वाली नौवें दौर की बैठक में शामिल होने की इच्छा प्रदर्शित की है, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वे इन कानूनों को पूरी तरह से रद्द किए जाने से कुछ भी कम स्वीकार नहीं करेंगे।

रूपाला ने कहा, वार्ता अवश्य जारी रहनी चाहिए। केवल वार्ता के जरिए ही आगे का कोई रास्ता तलाशा जा सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह कहा। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि संकट दूर करने के लिए शीर्ष न्यायालय द्वारा एक समिति गठित किए जाने के मद्देनजर क्या 15 जनवरी को सरकार और प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के नेताओं की निर्धारित बैठक होगी।

मंगलवार को, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा था कि सरकार बैठक में शामिल होने को इच्छुक है और यह फैसला करना किसान संगठनों पर निर्भर करता है कि वे क्या चाहते हैं। नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल 28 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

अगला लेख