कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने बताया कारण, सरकार-किसानों के बीच क्यों नहीं निकल पा रहा है समाधान का रास्ता...

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (17:08 IST)
दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि सरकार कृषि संबंधी कानूनों में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए खुले मन से बात भी कर रही है। लेकिन अनेक किसान यूनियनों में एकराय कायम नहीं होने के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है।
ALSO READ: हरियाणा में टोल प्लाजा के पास जमा हुए किसान, यात्रियों से नहीं वसूलने दिया शुल्क
तोमर ने यहां बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों की समृद्धि और उनकी आय दोगुनी करने के लिए कृतसंकल्प है। इसीलिए कानून में संशोधन करके किसानों के पैरों में पड़ी मंडी की बेड़ियों को खोला गया है।
ALSO READ: आंदोलन के बीच सरकार किसानों को देने जा रही है बड़ी सौगात...
कृषिमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को कृषि संबंधी 3 कानूनों पर ऐतराज है तो सरकार भी उनसे बात करने एवं उनकी आपत्तियों के समाधान के लिए खुले मन से तैयार है। 6 दौर में कई घंटों तक वार्ता के बाद सरकार ने बिंदुवार आपत्तियों को दर्ज किया है।

मंडियों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विवाद के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी की बजाय अदालत में जाने, कारोबारियों के पंजीकरण, अनुबंधित खेती के समझौते के पंजीकरण और बिजली बिल आदि की मांगों पर सरकार किसानों की मर्जी के अनुरूप बात करने को तैयार है। इस बारे में किसानों को प्रस्ताव भी भेजा गया है। अब सरकार को किसानों के जवाब का इंतजार है।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों की अनेक यूनियनें आंदोलन में शामिल हैं। संभवत: उनमें एकराय बन नहीं पा रही है इसीलिए एक रास्ता तय नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एक अखबार की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंदोलन में कुछ गलत तत्व प्रवेश कर गए हैं और किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। यदि ऐसे तत्व कुछ गलत करने में कामयाब हो गए तो आंदोलन को नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासन के साथ चला है जिसके लिए वे किसानों के आभारी हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख