राहुल गांधी ने किया सवाल- कितने अन्नदाताओं को देनी होगी कुर्बानी, कब खत्म होंगे 'कृषि विरोधी' कानून

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (16:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 22 किसानों की मौत के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर कितने अन्नादाताओं को कुर्बानी देनी होगी और ये 'कृषि विरोधी' कानून कब खत्म किए जाएंगे।

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, और कितने अन्नदाताओं को क़ुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी क़ानून कब ख़त्म किए जाएंगे?कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसमें कहा गया है कि दिल्ली के निकट किसानों का आंदोलन आरंभ होने के बाद अब तक 22 किसानों की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निकट बड़ी संख्या में किसान पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख