सच बोलने वालों से डर रही है मोदी सरकार, पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल-प्रियंका

Webdunia
रविवार, 31 जनवरी 2021 (16:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सरकार पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह सच बोलने वालों से डरती है इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। गांधी ने ट्वीट किया कि जो सच से डरते हैं, वे सच्चे पत्रकारों को गिरफ़्तार करते हैं।
ALSO READ: अमित शाह बोले- ममता जी चुनाव आते-आते अकेली खड़ी रह जाएंगी
वाड्रा ने कहा कि किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया और कहा कि तानाशाह सल्तनत को सत्य से डर लगता है, तानाशाह सल्तनत को अहिंसा से डर लगता इसलिए तानाशाह सल्तनत का शासक निष्पक्ष पत्रकारिता पर जुल्म करता है।
 
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की शह पर आंदोलनकारी किसानों पर आक्रमण की पोल खोलने वाले पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करके और आंदोलन की जगहों पर मोबाइल इंटरनेट बंद करके आप किसान आंदोलन को दबा नहीं पाओगे, देश की आवाज़ बंद नहीं कर पाओगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख